Thursday, June 25, 2026
spot_img

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अन्तर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन

अजमेर रेल मंडल कार्यालय पर हुआ आयोजन

अजमेर : 26 मई 2026

आज अजमेर रेल मंडल कार्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत जलवायु परिवर्तन पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक के माध्यम से जलवायु परिवर्तन के कारण धरती पर होने वाले दुष्परिणाम और उसके समाधान से आम लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। इस नुक्कड़ नाटक के संयोजक अरविंद यादव के द्वारा मंच संचलन किया गया एवं सुनील बडगूजर की टीम के द्वारा प्रस्तुति दी गई। इस नुक्कड़ नाटक के शानदार मंचन के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा के द्वारा नुक्कड़ नाटक टीम को नकद इनाम की घोषणा की गई।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक विकास बूरा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मेघा गोदारा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर राम अवतार मीणा सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular