रेलवे अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधार की मांग को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन
रेलवे अस्पताल में फिजीशियन, यूरोलॉजिस्ट और रेडियोलॉजिस्ट, डॉक्टर की उपलब्धता की मांग
अजमेर : 07 अगस्त 2026
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन से संलग्न ऑल इण्डिया रेलवे पेन्शनर्स वेलफेयर फेडरेशन के तत्वाधान में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों ने रेलवे अस्पताल परिसर में शुक्रवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
सेवानिवृत्त प्रकोष्ठ के सचिव सुमेर सिंह शेखावत का आरोप है कि रेलवे अस्पताल में चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टॉफ की कमी है। दवाईयां समय पर उपलब्ध नहीं करवाई जाती है और आउट डोर में मरीज घण्टों कतार में खड़े इन्तजार करते रहते हैं।
यूनियन के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष मोहन चेलानी ने प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए हुए कहा कि यूनियन ने अस्पताल के लिए 120 नये बैड और मैट्रेस की खरीद का बजट स्वीकृत करवाया, जिसे प्रधान कार्यालय ने रोक दिया। इससे पूर्व भी अजमेर अस्पताल से पैरा मेडिकल स्टॉफ कम करके पदों को जयपुर स्थानान्तरित कर दिया गया। प्रशासन द्वारा रेलवे अस्पताल, अजमेर की सुविधाओं को कम करके, जयपुर स्थानान्तरण की नीति को यूनियन स्वीकार नहीं करेगी।
विज्ञापन
प्रदर्शन को यूनियन नेता अरूण गुप्ता, जगदीश सिंह, राजीव शर्मा, गोपाल शर्मा, बालमुकुन्द सैन, ओ.पी.माथुर, बीना मनचन्दीया, डी.के भटनागर, पुष्पेन्द्र चोधरी, कमलेश शर्मा, गौरव मेहरा, अरविन्द यादव, राजकुमार, अतुल विश्वा, संजीव अरोडा ने भी सम्बोधित करते हुए रेलवे अस्पताल में फिजीशियन, यूरोलॉजिस्ट और रेडियोलॉजिस्ट, डॉक्टर की उपलब्धता की मांग की।
इस अवसर पर यूनियन की ओर से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. प्रेम रंजन ठाकुर को 12 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शन करने वालों में मोहनलाल शर्मा, जी.डी. शर्मा, ताराचन्द, लक्ष्मी आनन्द, नेमीचन्द चौहान, विपुल सक्सैना, विष्णुदत्त, हेमराज भाटी, जयसिंह कुलेहरी, सुरेशचन्द, मनोहरलाल सहित सैकड़ों पेन्शनर्स उपस्थित थे।