Thursday, August 13, 2026
spot_img
Homeअजमेरनवनियुक्त स्पेशल पीपी दीपक शर्मा का हुआ भव्य अभिनन्दन

नवनियुक्त स्पेशल पीपी दीपक शर्मा का हुआ भव्य अभिनन्दन

नवनियुक्त स्पेशल पीपी दीपक शर्मा का हुआ भव्य अभिनन्दन

बोले- “साइबर अपराधियों को सजा दिलाने में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर”

नव नियुक्त स्पेशल लोक अभियोजक ने कहा-“पीड़ितों को न्याय दिलाना रहेगी पहली प्राथमिकता”

 

अजमेर : 13 अगस्त 2026

राज्य सरकार द्वारा एडवोकेट दीपक शर्मा को स्पेशल लोक अभियोजक, साइबर क्राइम नियुक्त किए जाने के बाद आज लोक अभियोजक कार्यालय में अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। लोक अभियोजक जेपी शर्मा एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.योगेंद्र ओझा के नेतृत्व में आयोजित समारोह में अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त स्पेशल लोक अभियोजक दीपक शर्मा का माला एवं साफा पहनाकर अभिनन्दन किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.योगेंद्र ओझा,लोक अभियोजक जेपी शर्मा,पोक्सो कोर्ट के स्पेशल पीपी प्रशांत यादव, टाडा कोर्ट के पीपी लक्ष्मीकांत शर्मा,अतिरिक्त लोक अभियोजक अशोक अग्रवाल,शशि इंदौरिया, राकेश सिंघल,एससी-एसटी कोर्ट के पीपी पंकज जैन,अतिरिक्त लोक अभियोजक हरदेव रावत, गुलाम नजमी,महिला उत्पीड़न कोर्ट के पीपी नरेश धूत, बार के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक सिंह रावत,केकड़ी बार के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज आहूजा, गुरप्रीत सिंह सोढ़ी,पूर्व उपाध्यक्ष सत्यनारायण हावा,पूर्व लोक अभियोजक विवेक पाराशर,मनीष माथुर,पूर्व स्पेशल पीपी अशरफ बुलंद,अब्दुल रशीद,मयंक यादव, कुलदीप सिंह गहलोत,हितेश चौहान,तपन मंडल,जगमोहन सैन,ईमरान खान,अजय सिंह राठौड़,महिपाल सिंह राठौड़, विक्रम सिंह,शफीक उल शेख सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर नवनियुक्त स्पेशल लोक अभियोजक दीपक शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा तथा साइबर अपराध करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी पैरवी कर दोष सिद्ध करवाकर उन्हें कानून के अनुसार सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराध वर्तमान समय की गंभीर चुनौती है और इससे निपटने के लिए प्रभावी अभियोजन तथा मजबूत पैरवी आवश्यक है।उनका प्रयास रहेगा कि पीड़ितों को शीघ्र एवं प्रभावी न्याय मिले और अपराधियों में कानून का भय कायम हो।

समारोह में उपस्थित अधिवक्ताओं ने दीपक शर्मा को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने लंबे न्यायिक एवं विधिक अनुभव का उपयोग करते हुए साइबर अपराध से जुड़े मामलों में प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular