Saturday, August 29, 2026
spot_img
Homeअजमेरअजमेर में जिला निर्वाचन अधिकारी लोकबंधु ने किया नामांकन प्रक्रिया का अवलोकन

अजमेर में जिला निर्वाचन अधिकारी लोकबंधु ने किया नामांकन प्रक्रिया का अवलोकन

अजमेर में जिला निर्वाचन अधिकारी लोकबंधु ने किया नामांकन प्रक्रिया का अवलोकन

 

अजमेर : 29 अगस्त 2026

 

नगर निकाय आम चुनाव 2026 की नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु ने नामांकन प्रक्रिया का शनिवार को अवलोकन किया। 

https://youtu.be/mv2JGq21RkE?si=XplvXfXsEXfbUz-c

 

 जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु के द्वारा नगर निगम के लिए नियुक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में नामांकन प्रक्रिया का अवलोकन किया। अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन पत्र वितरित करने से लेकर जमा करने तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन कर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्य करने के निर्देश प्रदान किए। नामांकन प्रपत्र भरने के सम्बन्ध में हेल्प डेस्क द्वारा आवश्यक सहयोग करने के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। किसी भी विषय के बारे में जानकारी मांगे जाने पर प्रदान की जानी चाहिए। प्रतिभूति राशि के सम्बन्ध में सजगता के साथ कार्य किया जाए। सम्बन्धित सहायक रिटर्निंग अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। प्रस्तावकों के संबंध में भी निर्देशानुसार कार्यवाही की जाए। 

 इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल, अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव अनिल पुनिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु सहित अधिकारी साथ रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments