Thursday, October 22, 2026
spot_img
Homeअजमेरबडल्या पंचायत समिति, वार्ड संख्या 17 से कांग्रेस प्रत्याशी पप्पू गुर्जर ने...

बडल्या पंचायत समिति, वार्ड संख्या 17 से कांग्रेस प्रत्याशी पप्पू गुर्जर ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस को बड़ा झटका

बडल्या पंचायत समिति, वार्ड संख्या 17 से कांग्रेस प्रत्याशी पप्पू गुर्जर ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस को बड़ा झटका

अजमेर : 22 अक्टूबर 2026

 

अजमेर में पंचायतीराज चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बडल्या पंचायत समिति के वार्ड संख्या 17 से कांग्रेस प्रत्याशी पप्पू गुर्जर ने आज भूनाबाय स्थित बीजेपी कार्यालय में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत एवं श्रवण सिंह रावत के नेतृत्व में पप्पू गुर्जर भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अमित भंसाली, सुरजीत रावत, खोड़ा गणेश मंडल अध्यक्ष सूरज गुर्जर सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने पप्पू गुर्जर का पार्टी में स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments