Monday, November 2, 2026
spot_img
Homeअजमेरअजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को...

अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को ‘डीएलसी 5.0’ व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर

अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को ‘डीएलसी 5.0’ व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर

 

अजमेर : 2 नवंबर 2026

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर रेल मंडल द्वारा रेल पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए 3 और 4 नवंबर 2026 को प्रातः 10 से सांय 05 बजे तक अजमेर मंडल के मुख्य स्टेशनों व मण्डल रेलवे चिकित्सालय, अजमेर पर विशेष ‘डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र’ (डी एल सी 5.0) व शिकायत निवारण हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आयोजित होने वाले इन विशेष शिविरों का मुख्य उद्देश्य बुजुर्ग और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनर्स को बिना किसी परेशानी के उनका जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल माध्यम से जमा कराने की सुविधा देना है। यह अभियान अजमेर मंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मेघा गोदारा देव के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। इस पहल से पेंशनभोगियों को अब बैंकों या पेंशन कार्यालयों के चक्कर काटने और लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर का लाभ उठाने के लिए आने वाले सभी रेल पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को अपने साथ पीपीओ नंबर, आधार कार्ड,बैंक खाते का विवरण/पासबुक, आधार कार्ड से लिंक चालू मोबाइल फोन लाना आवश्यक है, ताकि बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया को तुरंत पूरा किया जा सके। 

सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और उनके आश्रित पारिवारिक पेंशनभोगियों से अपील की है कि वे 3 और 4 नवंबर को अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन (अजमेर, ब्यावर, विजयनगर, नसीराबाद, मारवाड़ जंक्शन, आबूरोड़, फालना, राणाप्रताप नगर, उदयपुर सिटी, भीलवाड़ा, डुंगरपुर) व मण्डल रेलवे चिकित्सालय, अजमेर पर आयोजित होने वाले इस शिविर में पहुंचकर योजना का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।शिविर सभी केंद्र पर 03 एवं 04 नवंबर 2026 को प्रातः 10:00 से सांय 5 :00 बजे तक आयोजित होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments