रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ऑल इंडिया गर्ल्स ट्रैकिंग का समापन
देशभर से आई एनसीसी कैडेट्स ने प्रस्तुत किए अपने राज्य के लोक नृत्य
अजमेर : 2 नवंबर 2026
11 राजस्थान बटालियन एनसीसी यूनिट की ओर से अजमेर की कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित ऑल इंडिया गर्ल्स ट्रैकिंग कैंप रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सोमवार को संपन्न हुआ ।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गुजरात डायरेक्टरेट की कैडेट्स ने गुजरात के लोक कला गरबा, डांडिया, भवाई, टिरपनी, पधार, हुडो उत्तराखंड के एनसीसी कैडेट्स ने छोलिया पांडव, रामन जम्मू कश्मीर की कैडेट्स ने रौफ, कुंड, दुमहल भंग, पाथेर और राजस्थान के एनसीसी कैडेट्स ने घूमर आदि पर नित्य करके तालियां बटोरी ।
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली एनसीसी कैडेट्स को मेडल प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया कार्यक्रम के अतिथि प्रोफेसर पीसी जैन, प्रो. मधुर मोहन रंगा, डॉ. राजकुमार सामंत ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैंडेट्स को मेडल देकर सम्मानित किया अपने उद्बोधन में प्रोफेसर मधुर मोहन रंगा ने कहा कि
युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम राष्ट्रीय कैडेट कॉर्प्स है जिसमें भाग लेकर युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है एनसीसी गतिविधियों के माध्यम से अनेक ऐसे कौशल सीखने का अवसर राष्ट्रीय कैडेट कॉर्प्स देता है भारतीय ज्ञान परंपरा और नई शिक्षा प्रणाली से विद्यार्थियों में कौशल विकास पर चर्चा करते हुए प्रोफेसर रंगा ने इनका महत्व बताया प्रो. पदमचंद जैन ने देश भर से आई हुई बेटियों को आर्मी अफसर बनने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की अतिथि डॉ. मृगांका उपाध्याय ने एनसीसी कैडेट्स को जीवन में सफलता के मंत्र दिए।
प्रशासनिक अधिकारी कर्नल शैलेश शर्मा ने बताया की एनसीसी कैडेट्स कल से अपने राज्य की ओर प्रस्थान करेगी सभी कैडेट्स को 11 राजस्थान बटालियन की ओर से कैंप के सफलता के लिए कैंप कमांडेंट कर्नल अजय दाधीच सेना मेडल द्वारा कैंप क्लोजिंग सेरेमनी कर शुभकामनाएं प्रदान की गई
विभिन्न राज्यों से आए एनसीसी अधिकारियों को किया सम्मानित
कैंप कमांडेंट कर्नल अजय दाधीच सेना मेडल ने विभिन्न राज्यों से एनसीसी कैडेट्स को लेकर आए ऑफिसर्स को कैंप में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए सम्मानित किया
मेजर शिवानी शर्मा जम्मू कश्मीर को सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर, सेकंड ऑफिसर सोनी देवी को कोऑर्डिनेटर के रूप में, स्पोर्ट्स ऑफिसर ट्विंकल मजीठिया गुजरात निदेशालय कैंप एजूडेट लेफ्टिनेंट कुमुद खत्री 11 राजस्थान बटालियन सोफिया कॉलेज अजमेर को सर्वश्रेष्ठ कैंप संचालन के लिए सम्मानित किया गया, सेकंड ऑफिसर गौसिया मोइनुद्दीन जम्मू कश्मीर डायरेक्टरेट युक्ति पटेल गुजरात निदेशालय दिव्या कनोडिया गुजरात निदेशालय शैलजा श्रीवास्तव नैनीताल सेकंड ऑफिसर मीनाक्षी उत्तराखंड डायरेक्टरेट लेफ्टिनेंट जसवीर कौर प्रीति सैनी गुरप्रीत कौर पंजाबी डायरेक्टरेट सेकंड ऑफिसर फाबिया एंटोनी कोटा ग्रुप प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
कैंप कमांडेंट कर्नल अजय दाधीच ने अतिथियों को ऑल इंडिया गर्ल्स ट्रैकिंग कैंप के प्रतीक स्वरूप सिर पर कैंप पहना कर छोटा पौधा देकर सम्मानित किया।