Tuesday, February 3, 2026
spot_img
Homeअजमेरऑनलाइन  ठगी की वारदात, महिला के बैंक खाते से 1लाख 89 हजार...

ऑनलाइन  ठगी की वारदात, महिला के बैंक खाते से 1लाख 89 हजार रूपए निकाले

अजमेर- अजमेर शहर में इन दिनों ऑनलाइन ठगी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। ठगों ने एक बार फिर एक युवती को ठगी का शिकार बनाया है। ओटीपी व बैंक संबंधी जानकारी लिए बिना ही ठगों ने युवती के बैंक खाते से करीब 1 लाख 89 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़िता ने क्रिश्चियन गंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडिता हरीभाऊ उपाध्याय नगर निवासी अंशुल भार्गव है। भार्गव ने रिपोर्ट में बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर एसएमएस आया था, जिसमें एक लिंक था। कुछ देर बाद एक ओटीपी आया था। उसे कुछ संदिग्ध लगा तो तुरंत एक्सिस बैंक को फोन किया और जानकारी देकर अकाउंट फ्रीज करवाया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular