Wednesday, August 26, 2026
spot_img
Homeराजस्थानवायु सेना में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीरवायु भर्ती प्रक्रिया पर विस्तार...

वायु सेना में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीरवायु भर्ती प्रक्रिया पर विस्तार से दी गई जानकारी !!

वायु सेना में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीरवायु भर्ती प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को राजकीय आईटीआई पाली व राजकीय पोलोटेक्निक कॉलेज पाली में विद्यार्थियों को नम्बर 5 एएससी वायुसेना जोधपुर से आए अधिकारी विंग कमाण्डर अभिषेक कटोच ने अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई।

भारतीय वायु सेना के अधिकारी विंग कमाण्डर अभिषेक कटोच कमाण्डिंग ऑफिसर ने बताया कि साढ़े 17 से 21 वर्ष आयु वाले अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। भर्ती प्रक्रिया हेतु उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय मे किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ ,अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक होना जरूरी है या 03 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments