Monday, March 31, 2025
spot_img
Homeअजमेरअजमेर में पिंक टॉयलेट का निर्माण शुरू, महिलाओं को मिलेगी परेशानी से...

अजमेर में पिंक टॉयलेट का निर्माण शुरू, महिलाओं को मिलेगी परेशानी से मुक्ति

महिलाओं को मिलेगी परेशानी से मुक्ति, चूड़ी बाजार में पिंक टॉयलेट का निर्माण शुरू

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रखी नीवं, 22 लाख की लागत से बनेंगे 8 टॉयलेट

फरवरी तक पूरा होगा काम, पुरानी मण्डी और डिग्गी बाजार में भी बनेंगे टॉयलेट

 अजमेर : 12 जनवरी 2025

विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने अजमेर के व्यस्ततम बाजारों में महिलाओं के लिए टॉयलेट निर्माण शुरू करवा उन्हें बड़ी राहत दी है। उन्होंने चूड़ी बाजार में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की नीवं रखी। यह टॉयलेट 22 लाख रूपए की लागत से बनेगा। चूड़ी बाजार में एक ही स्थान पर 8 टॉयलेट फरवरी तक बन कर तैयार होंगे। ऐसे ही टॉयलेट पुरानी मण्डी और डिग्गी बाजार में भी बनाए जाएंगे। 

 विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को चूड़ी बाजार में नगर निगम की भूमि पर पिंक टॉयलेट निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर  देवनानी ने कहा कि लम्बे समय से महिलाओं को बाजारों में टॉयलेट नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड रहा था। अजमेर के नया बाजार, चूड़ी बाजार, पुरानी मण्ड़ी, मदार गेट, डिग्गी बाजार, नला बाजार और ऐसे ही अन्य व्यस्ततम बाजारों में महिलाओं के लिए अलग से टॉयलेट उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था। बाजार में खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं को राहत देने के लिए पिछले दिनों स्थान चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। 

 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक वर्ग को राहत और सहूलियत मिले। इसके लिए बाजारों में पिंक टॉयलेट बनाने की भी घोषणा की गई थी। इस घोषणा के तहत अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा में पिंक टॉयलेट के स्थान चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जा रहा है। प्रथम चरण में चूड़ी बाजार में पिंक टॉयलेट का निर्माण शुरू किया गया है। इसके तहत एक ही स्थान पर 22 लाख रूपए की लागत से 8 टॉयलेट बनाए जा रहे है। इनके निर्माण से पुरानी मण्डी, चूड़ी व नया बाजार में आने वाली महिलाओं को राहत मिलेगी। निर्माण कार्य फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। 

 इस अवसर पर महापौर ब्रजलता हाड़ा, अशोक मुद्रगल,  संदीप गोयल, अंचित परिहार, पंकज शैली व धर्मेन्द्र परिहार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular