Tuesday, February 3, 2026
spot_img
Homeअजमेरराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 में ईलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन रैली एवं स्कूलों...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 में ईलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन रैली एवं स्कूलों में जागरुकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 में ईलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन रैली एवं स्कूलों में जागरुकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

  अजमेर : 13 जनवरी 2026

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 आगामी 31 जनवरी तक मनाया जा रहा हैं। इसके अंतर्गत मंगलवार को ईलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिला परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजीव शर्मा एवं यातायात निरीक्षक नीतू राठौड़ द्वारा सूचना केन्द्र से हरी झंडी दिखाकर रैली को सूचना केन्द्र से रवाना किया गया। जो जवाहर रंगमंच, आनासागर चौपाटी, वैशाली नगर, रीजनल कॉलेज चौराहा, मित्तल अस्पताल, फॉयसागर रोड़, रामप्रसाद घाट होते हुए फंव्वारा सर्किल तक संचालित की गई। रैली में लगभग 100 ईलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन चालकों ने भाग लिया। अपने वाहनों पर विभिन्न सड़क सुरक्षा संदेशों की तख्तीयां लगाकर आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों की पालना का संदेश दिया गया। इस दौरान अभिजीत सिंह यादव, ललित चतुर्वेदी, रोशन सिंह रावत परिवहन निरीक्षक आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा हुकुम चंद नोबल इन्सटीट्यूट अजमेर में सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में परिवहन निरीक्षक  प्रभुदयाल सोनी द्वारा छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी प्रावधानों असावधानियों की जानकारी प्रदान की गई एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई। प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान परिवहन उड़नदस्तों द्वारा 28 वाहनों पर रिफ्लेक्टीव टेप लगाई गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular