Friday, March 20, 2026
spot_img
Homeअजमेरमदार कोचिंग डिपो ने व्हील टायर टर्निंग में हासिल की उपलब्धि

मदार कोचिंग डिपो ने व्हील टायर टर्निंग में हासिल की उपलब्धि

मदार कोचिंग डिपो ने व्हील टायर टर्निंग में हासिल की उपलब्धि

अजमेर : 20 मार्च 2026

अजमेर मंडल के मदार कोचिंग डिपो ने व्हील टायर टर्निंग में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है  ।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए चालू वित्त वर्ष में अब तक, डिपो में स्थापित अत्याधुनिक सीएनसी अंडर फ्लोर व्हील लेथ मशीन द्वारा रिकॉर्ड 156 कोचों के व्हील टायर टर्निंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।

अजमेर मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा के अनुसार मदार कोचिंग डिपो में इस मशीन की स्थापना से अब कोच के पहियों को टर्निंग के लिए अजमेर कारखाना भेजने की आवश्यकता पूरी तरह समाप्त हो गई है। इससे परिवहन में लगने वाले समय और लागत की भारी बचत हो रही है। स्थानीय स्तर पर ही टर्निंग कार्य होने से कोच कम समय में ‘फिट’ होकर परिचालन के लिए तैयार हो रहे हैं। पहियों की समय पर उपलब्धता ने डिपो की कार्यक्षमता बढाई है।

कोचों के टर्न-अराउंड समय में कमी आने और उनकी उपलब्धता बढ़ने से ट्रेनों का संचालन और भी बेहतर हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप रेलवे के राजस्व में अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ोतरी हो रही है। सीएनसी अंडर फ्लोर व्हील लेथ मशीन लोकोमोटिव, कोच, वैगन के पहियों को बिना बोगी से अलग किए (अंडरफ्लोर) सीधे रेल ट्रैक पर ही प्रोफाइलिंग और री-प्रोफाइलिंग करने वाली एक स्वचालित, सटीक मशीन है, जो घिसे हुए पहियों को टर्निंग प्रक्रिया द्वारा सटीक आकार प्रदान करती है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular