Thursday, June 18, 2026
spot_img
Homeअजमेरनसीराबाद में शहरी सेवा शिविर का सातवां दिन,विभिन्न विभागों दे रहे हैं...

नसीराबाद में शहरी सेवा शिविर का सातवां दिन,विभिन्न विभागों दे रहे हैं सेवा 

नसीराबाद में शहरी सेवा शिविर का सातवां दिन,विभिन्न विभागों दे रहे हैं सेवा 

नसीराबाद: 18 जून 2026

( निखिल गुर्जर की रिपोर्ट )

राजस्थान सरकार द्वारा संचालित शहरी सेवा शिविर के तहत गुरुवार को नसीराबाद-ब्यावर रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नगर पालिका मैं स्थित अंबेडकर भवन में शिविर आयोजित किया जा रहा है शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के जूनियर इंजीनियर मुकेश प्रजापत ने बताया कि यह शिविर 12 जून से 15 जुलाई तक संचालित किया जा रहा है। शिविर के सातवें दिन तक विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। अब तक 20 भूमि पट्टे जारी किए जा चुके हैं, वहीं नल एवं बिजली कनेक्शन से संबंधित 4 एनओसी प्रदान की गई हैं। इसके अलावा 1 विवाह प्रमाण पत्र तथा 3 मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि शिविर में प्राप्त अन्य समस्याओं एवं शिकायतों का भी समाधान किया जा रहा है। शिविर में जलदाय विभाग, समाज कल्याण विभाग, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी, खाद्य सुरक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहकर आमजन को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular