Friday, June 26, 2026
spot_img
Homeअजमेरअव्यवस्थित वाहनों पर छावनी परिषद की कार्रवाई, चालान काटकर दी चेतावनी

अव्यवस्थित वाहनों पर छावनी परिषद की कार्रवाई, चालान काटकर दी चेतावनी

अव्यवस्थित वाहनों पर छावनी परिषद की कार्रवाई, चालान काटकर दी चेतावनी

________________________

नसीराबाद : 26 जून 2026

(निखिल गुर्जर)

नसीराबाद छावनी क्षेत्र में अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध छावनी परिषद द्वारा कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मो. साकिब आलम के निर्देशानुसार की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छावनी क्षेत्र के मुख्य बाजार एवं अन्य स्थानों पर कई वाहन अव्यवस्थित तरीके से पार्क किए गए पाए गए, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ सफाई व्यवस्था एवं शहर के सौंदर्यीकरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा था। इस स्थिति को देखते हुए छावनी परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन चालकों को समझाइश दी तथा छावनी अधिनियम के प्रावधानों के तहत चालान की कार्रवाई की।

इस अभियान में छावनी परिषद के कर एवं राजस्व विभाग, सफाई निरीक्षक विभाग तथा मुख्य बाजार निरीक्षक की टीम ने संयुक्त रूप से भाग लिया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को निर्देश दिए कि वे अपने वाहन केवल छावनी परिषद द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

छावनी परिषद ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में यदि दोबारा नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन अव्यवस्थित रूप से खड़े पाए गए तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध अधिक जुर्माना एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular