Friday, July 3, 2026
spot_img
Homeअजमेरसहकार सप्ताह के तहत राजकीय कन्या महाविद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

सहकार सप्ताह के तहत राजकीय कन्या महाविद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

सहकार सप्ताह के तहत राजकीय कन्या महाविद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

नसीराबाद : 03 जुलाई 2026

(निखिल गुर्जर)

 भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई तक मनाए जा रहे “सहकार सप्ताह” के अंतर्गत शुक्रवार को अजमेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, अजमेर द्वारा राजकीय कन्या महाविद्यालय, नसीराबाद में “सहकार संवाद दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सहकारिता, वित्तीय साक्षरता एवं बैंकिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता खुराना एवं बैंक की प्रबंधक निवेदिता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर निवेदिता ने बैंकिंग एवं स्टार्टअप से जुड़ी संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी, जबकि शाखा प्रबंधक ज्योति आर्य ने छात्राओं को वित्तीय साक्षरता एवं बैंकिंग संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। ऋण पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह ने भारत की सहकारिता संरचना एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला।

इस दौरान “युवा और वित्तीय अनुशासन” विषय पर निबंध प्रतियोगिता, “सहकारिता – सबका साथ, सबका विकास” विषय पर भाषण प्रतियोगिता, “हर विद्यार्थी के लिए जरूरी बैंकिंग ज्ञान” विषय पर प्रश्नोत्तरी तथा “किसान और सहकारी बैंक” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में नाजिया बानो प्रथम, अर्पणा दाधीच द्वितीय एवं सना आफरीन तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में अर्पणा कुमारी ने प्रथम, प्रीति कुमारी ने द्वितीय तथा युक्ता गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रीति कुमारी प्रथम, प्रतिभा चौधरी द्वितीय एवं संजू रावत तृतीय रहीं। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में युक्ता गुर्जर प्रथम, भूमिका आहूजा द्वितीय एवं जयंती तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम का संचालन छात्रा अर्पणा दाधीच ने किया। आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। बैंक की ओर से सभी प्रतिभागियों को उपहार भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में बैंक परिवार ने महाविद्यालय प्रशासन एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया गया कि 4 जुलाई को “ग्रीन को-ऑपरेटिव दिवस” के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में चार जामुन के पौधे रोपण के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular