Tuesday, August 25, 2026
spot_img
Homeअजमेरविवाहिता झूली फांसी के फंदे पर, परिजन ने कहा मानसिक तनाव में...

विवाहिता झूली फांसी के फंदे पर, परिजन ने कहा मानसिक तनाव में थी

अजमेर – अजमेर के रातीडांग इलाके में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पीहर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजन के मुताबिक विवाहिता ने बीमारी के चलते मानसिक तनाव में आकर सुसाइड किया है। रातिडांग निवासी हसीना ने घर पर अपने कमरे में रविवार को फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पिता जब घर पर पहुंचे तो उन्हें बेटी का कमरा अंदर से बंद मिला। गेट तोड़कर अंदर घुसे तो बेटी फांसी के फंदे पर लटकी मिली। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजन के सुपुर्द किया है। पुलिस सुसाइड के कारणों को लेकर जांच कर रही हैै।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments