Saturday, November 21, 2026
spot_img
Homeअजमेरअजमेर में पेट्रोल पंपों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई,...

अजमेर में पेट्रोल पंपों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन नोजल किए गए बंद

अजमेर में पेट्रोल पंपों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन नोजल किए गए बंद

दो पेट्रोल पंपों पर शॉर्ट डिलीवरी पाए जाने पर कुल 30 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया

अजमेर : 16 नवंबर 2026

 

 उपभोक्ताओं को पेट्रोल एवं डीजल की निर्धारित मात्रा एवं शुद्धता सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से सोमवार को जिले के पेट्रोल पंपों का सघन निरीक्षण किया गया।

विधिक माप विज्ञान विभाग की ओर से गणेश योगी एवं सुरेश कुमार, विधिक माप विज्ञान अधिकारियों द्वारा विभिन्न पेट्रोल पंपों पर निरीक्षण कर पेट्रोल एवं डीजल वितरण व्यवस्था की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंपों पर स्थापित डिस्पेंसिंग यूनिट (नोजल), माप उपकरणों की सत्यापन स्थिति तथा उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में ईंधन उपलब्ध करवाए जाने की जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोल वितरण (शॉर्ट डिलीवरी) की शिकायतों की पुष्टि के लिए 5 लीटर माप क्षमता वाले प्रमाणित माप पात्र से डिलीवरी की जांच की गई। केसर पेट्रोलियम (बीपीसीएल) में निरीक्षण के दौरान पेट्रोल वितरण एवं अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। श्रीराम पेट्रोलियम (एचपीसीएल) पेट्रोल पंप पर व्यवस्थाएं सही पाई गईं। बी.एल.एम. पेट्रोलियम (जीओ एण्ड बीपी) में जांच के दौरान दो नोजलों पर शॉर्ट डिलीवरी पाई गई। अनियमितता पाए जाने पर दोनों नोजलों को बंद कर दिया गया तथा संबंधित पेट्रोल पंप पर 20 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। भंवर पेट्रोलियम ट्रेडर्स पर जांच के दौरान एक नोजल पर शॉर्ट डिलीवरी पाए जाने पर संबंधित नोजल को बंद किया गया तथा पेट्रोल पंप पर 10 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार निरीक्षण के दौरान कुल तीन नोजलों को बंद किया गया तथा दो पेट्रोल पंपों पर कुल 30 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया।

विधिक माप विज्ञान अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें तथा सभी डिस्पेंसिंग यूनिट का समय पर सत्यापन करवाएं। माप में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा एवं पेट्रोल पंपों पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार का सघन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments