Wednesday, August 19, 2026
spot_img
Homeअजमेरअवैध रूप से पैट्रोल बेचने पर हुई कार्यवाही

अवैध रूप से पैट्रोल बेचने पर हुई कार्यवाही

अवैध रूप से पैट्रोल बेचने पर हुई कार्यवाही

अजमेर : 18 जून 2025

जिला रसद अधिकारी नीरज जैन के निर्देशन में प्रवर्तन सयुंक्त जांच दल द्वारा नसीराबाद क्षेत्र के रामसर चुंगी नाका पर स्थित दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई। वहां अवैध रूप से पेट्रोल का विक्रय किया जा रहा था। शिकायत के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पहले स्थान पर हरनंद पुत्र नारायणलाल द्वारा संचालित दुकान से 10 लीटर तथा दूसरे स्थान पर शोहनलाल पुत्र पुषाराम द्वारा संचालित दुकान से 8 लीटर पेट्रोल जब्त किया गया। दोनों व्यक्तियों द्वारा स्थानीय नागरिकों को ऊँची दरों (110 रूपए प्रति लीटर) पर पेट्रोल बेचा जा रहा था। यह कार्यवाही मोटर स्पिरिट (नियंत्रण आदेश) 2005 के नियमों के उल्लंघन के अंतर्गत आती है। जब्त किया गया पेट्रोल माप तौल कर सुरक्षित रखा गया है एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है।

जिला रसद अधिकारी नीरज जैन ने आमजन से अपील की है कि वे ऐसे अवैध क्रय-विक्रय में संलिप्त न हों और यदि किसी स्थान पर इस प्रकार की गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत विभाग को सूचित करें। उल्लेखनीय है कि विभागीय नियमानुसार एक लीटर पेट्रोल का भी विक्रय या भंडारण नही कर सकता। इस कार्रवाई में प्रवर्तन अधिकारी नसीराबाद रेणुका चतुर्वेदी, प्रवर्तन निरीक्षक अतुल बड़ाया एवं मुकेश बुगालिया शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments