उर्स मेला 2026 की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैठक आयोजित
अजमेर : 3 नवम्बर 2026
उर्स मेला 2026 (815 वें) आयोजन के लिए प्रशासनिक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में तथा दरगाह से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाएं रखने के सम्बन्ध में अपने विचार रखे।
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार ने मंगलवार को उर्स मेला-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का सालाना 815 वां उर्स दिसम्बर माह में आयोजित हो रहा है। उर्स के दौरान व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में दरगाह कमेटी, नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग, परिवहन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, रसद विभाग तथा पुलिस विभाग सहित समस्त विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि दरगाह में समस्त व्यक्तियों के परिचय पत्र जारी होने चाहिए। सफाई व्यवस्था दुरस्त रहें।
उन्होंने कहा कि दरगाह क्षेत्र में अतिरिक्त कैमरे लगाया जाना आवश्यक है। जायरीन की सुविधा के लिए दरगाह के अन्दर दरगाह कमेटी द्वारा तथा दरगाह के बाहर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा। उर्स मेले के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए उपसमितियों का गठन किया गया है। इनके प्रभारी समय पर कार्य पूर्ण करें। भीड़ प्रबन्धन के लिए वीआईपी चादरों के साथ सीमित संख्या में ही व्यक्ति रहने चाहिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने कहा कि जायरीन की सुरक्षा सर्वोपरी है। समस्त एजेंसियां आपसी समन्वय से कार्य करें। भीड़ के मुक्त प्रवाह में बाधक संरचनाओं को स्थानान्तरित करें। चादर फैलाकर नहीं लाए।
इस अवसर पर दरगाह नाजिम मोहम्मद बिलाल खान, दरगाह दीवान के प्रतिनिधी सैय्यद नसरूद्दीन चिश्ती, सहायक नाजिम डॉ. मोहम्मद आदिल एवं शाबाद खान उपस्थित रहे।