Wednesday, August 19, 2026
spot_img
Homeअजमेरकुष्ठ रोग जागरूकता रथ को किया रवाना

कुष्ठ रोग जागरूकता रथ को किया रवाना

कुष्ठ रोग जागरूकता रथ को किया रवाना

अजमेर: 30 जन.2025

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान पखवाड़ा का शुभारम्भ गुरूवार को हुआ। यह पखवाडा आगामी 13 फरवरी तक मनाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा द्वारा स्वास्थ्य संकुल परिसर से कुष्ठ रोग प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के 5 ब्लॉक एवं जिला मुख्यालय शहरी क्षेत्रा में भ्रमण कर राष्ट्रीय कुष्ठरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कुष्ठरोग के लक्षण एवं उपचार तथा सैल्फ केयर से संबंधित जानकारी इत्यादि का प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक करेगा। अभियान पखवाडे़ के दौरान जिले मे कुष्ठ रोग की जानकारी के प्रचार-प्रसार के लिये विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएगी। आमजन को चमड़ी से संबंधित सुन्नपन, चकत्ते हो तो शीघ्र जांच एवं उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर दिखाए।


डॉ. रंगा ने बताया कि स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्राम सभा में कुष्ठप्रभावित एवं कुष्ठरोग से मुक्त व्यक्ति को ग्राम सभा का उस दिन का विशिष्ठ अतिथि घोषित किया जाएगा। इसी के साथ उनका अभिनंदन कर उनके माध्यम से प्रचार-प्रसार द्वारा संदेश दिया जाएगा। स्कूलों में एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन करवाया जाएगा। जिला कार्यक्रम समन्वयक  रितु सिंह ने कहा कि सर्वे के दौरान फील्ड से संभावित एवं छुपे हुये रोगियों का पता लगाकर उन्हे जांच एवं उपचार हेतु प्रेरित किया जाएगा। अधुरा ईलाज लिए रोगियों को पुनः पूरा ईलाज लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कुष्ठरोग उपचार मुक्त व्यक्तियों का फॉलोअप भी किया जाएगा।
जिला कुष्ठ रोग नोडल अधिकारी उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामस्वरूप किराडिया ने बताया कि पखवाडे के दौरान जिला मुख्यालय पर कुष्ठ रोगियों की एक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। इसमे रोगियों को उनके कल्याण के लिए मोबाईल एवं सैल्फ केयर किट, कम्बल एवं एमसीआर चप्पल व एमडीटी का वितरण किया गया। शुभारम्भ के अवसर पर अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. रामलाल चौधरी एवं जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. शिंदे स्वाति एवं कुष्ठ रोग सुपरवाईजर  वीरेन्द्र सिंह सिसोदिया, विजय सुनारीवाल, जितेन्द्र हरचंदानी,  नंद किशोर पारीक, शिखर जैन आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments