Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeअजमेरजिला साईबर सैल व अजमेर पुलिस थानों की संयुक्त बडी कार्यवाही

जिला साईबर सैल व अजमेर पुलिस थानों की संयुक्त बडी कार्यवाही

जिला साईबर सैल व अजमेर पुलिस थानों की संयुक्त बडी कार्यवाही

 लगभग 50 लाख रूपये कीमत के खोये व चोरी हुए 215 मोबाइल फोन बरामद

अजमेर : 15 मई 2026

 

अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर हिमांशु जांगिड तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. लालचंद कायल के सुपरविजन में अजमेर जिले के विभिन्न पुलिस थानों एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा आमजन के खोए एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 

साइबर सेल एवं जिले के सभी पुलिस थाना टीमों द्वारा तकनीकी विश्लेषण, सीइआईआर पोर्टल मॉनिटरिंग एवं सतत फील्ड कार्रवाई के माध्यम से सफलता प्राप्त की है। इस अभियान के अंतर्गत अनुमानित 50 लाख रूपये कीमत के कुल 215 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी शिकायतें मोबाइल धारकों द्वारा सीइआईआर पोर्टल पर दर्ज कराई गई थीं।

एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि सीइआईआर पोर्टल से प्राप्त जानकारी के दौरान यह पाया गया कि कई मोबाइल फोन राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित अन्य राज्यों में भी संचालित किए जा रहे थे। टीम द्वारा मोबाइल फोनों की उपयोग संबंधी तकनीकी जानकारी का लगातार विश्लेषण किया गया। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों में संपर्क स्थापित कर विशेष अभियान चलाया गया तथा पुलिस टीमों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग एवं समन्वय करते हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए।

मोबाइल फोन बरामदगी की इस कार्रवाई में साइबर सेल एवं पुलिस थाना टीमों ने तकनीकी दक्षता, सूझबूझ एवं निरंतर प्रयासों का परिचय देते हुए कम समय में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। बरामद किए गए मोबाइल फोन आज उनके वास्तविक मालिकों को पुलिस लाइन स्थित सभागार बुलाकर उन्हें मोबाइल सुपुर्द किए गए।

इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल एवं पुलिस थाना स्तर पर कार्यरत पुलिस टीम के 5 पुलिसकर्मियों का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा जिन्होंने निरंतर मेहनत, तकनीकी दक्षता एवं समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी :-

1. अनिल कुमार सैनी कानि. 1432 पुलिस थाना दरगाह जिला अजमेर

2. साबिर खान हैड कानि. 196 पुलिस थाना दरगाह जिला अजमेर

3. हिम्मत राम कानि. 1025 पुलिस थाना रामगंज जिला अजमेर

4. जयपाल कानि 1009 पुलिस थाना थाना कृष्णगंज जिला अजमेर

5. सुरेश चौधरी कानि 1015 जिला स्पेशल टीम अजमेर

6. टीम जिला साइबर सैल, अजमेर

एसपी हर्षवर्धन द्वारा संबंधित पुलिसकर्मियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार आमजन की सेवा में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

अजमेर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन की आमजन से अपील

मोबाइल उनके मालिकों को सुपर्द करते समय अजमेर जिला पुलिस ने आमजन से अपील कि है की वे अपने मोबाइल फोन एवं डिजिटल उपकरणों को सदैव सुरक्षित रखें तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, सार्वजनिक परिवहन एवं आयोजनों में विशेष सतर्कता बरतें। मोबाइल फोन को कभी भी लावारिस स्थिति में न छोड़ें तथा अनजान व्यक्तियों को अपना मोबाइल उपयोग हेतु देने से बचें।

 

मोबाइल फोन में हमेशा मजबूत पासवर्ड, पिन अथवा बायोमेट्रिक लॉक का उपयोग करें एवं समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें। अपने मोबाइल में “फाइंड माई डिवाइस ” अथवा लोकेशन ट्रैकिंग जैसी सुरक्षा सुविधाओं को सक्रिय रखें, जिससे मोबाइल खोने की स्थिति में उसकी लोकेशन प्राप्त करने में सहायता मिल सके। मोबाइल फोन में बैंकिंग ऐप, सोशल मीडिया एवं अन्य महत्वपूर्ण खातों की सुरक्षा हेतु टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करना भी आवश्यक है।

यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन खो जाए अथवा चोरी हो जाए, तो घबराएं नहीं एवं तुरंत अपने मोबाइल नंबर की सिम बंद करवाएं, क्योंकि मोबाइल के साथ सिम का भी साइबर अपराध एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में दुरुपयोग किया जा सकता है। साथ ही तत्काल राजकॉप सिटीजन ऐप एवं सीइआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या फिर नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें।

 

आमजन से अजमेर पुलिस ने अपील की है कि वे किसी अज्ञात व्यक्ति से बिना बिल अथवा दस्तावेज के पुराने मोबाइल फोन खरीदने से बचें, क्योंकि ऐसे मोबाइल चोरी या अवैध गतिविधियों से संबंधित हो सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति को संदिग्ध मोबाइल उपयोग अथवा साइबर गतिविधि की जानकारी प्राप्त होती है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular