Sunday, June 7, 2026
spot_img
Homeअजमेरमिलावट मुक्त भोजन के लिए जागरूक हुआ अजमेर, खाद्य सुरक्षा शिविर आयोजित

मिलावट मुक्त भोजन के लिए जागरूक हुआ अजमेर, खाद्य सुरक्षा शिविर आयोजित

मिलावट मुक्त भोजन के लिए जागरूक हुआ अजमेर, खाद्य सुरक्षा शिविर आयोजित

श्री अन्न अपनाने और सुरक्षित भोजन का दिया संदेश

 

अजमेर : 7 जून 2026

(मानसी माहेश्वरी )

 

आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान, जयपुर तथा सीएमएचओ अजमेर के निर्देशों की अनुपालना में आज रविवार को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर न्यू चौपाटी रीजनल कॉलेज, अजमेर में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में प्रातः भ्रमण पर आने वाले लोगों को खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट तथा उससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेन्द्र शर्मा ने आमजन को घर पर ही खाद्य पदार्थों में मिलावट की सरल जांच करने के तरीके बताए। साथ ही सभी उपस्थित लोगों को एक पुस्तिका वितरित की गई, जिससे वे आसानी से घर पर मिलावट की सामान्य जांच कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ खान-पान को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता नारे भी लगाए गए। लोगों को गेहूं और चावल के साथ मिलेट्स (श्री अन्न) को भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। “डायबिटीज और बीपी जैसी बीमारियों को दूर भगाएंगे, गेहूं और चावल के साथ मिलेट्स को मिश्रित कर खाएंगे” तथा “श्री अन्न (मिलेट्स) को अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं” जैसे नारों के माध्यम से स्वास्थ्यवर्धक भोजन का संदेश दिया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को शुद्ध, सुरक्षित एवं स्वच्छ भोजन के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेन्द्र शर्मा तथा सहायक राजकुमार का विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular