Thursday, September 24, 2026
spot_img
Homeअजमेरश्री कन्या आदर्श विद्या मंदिर में विज्ञान-गणित मेले का आयोजन, विद्यार्थियों ने...

श्री कन्या आदर्श विद्या मंदिर में विज्ञान-गणित मेले का आयोजन, विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए मॉडल

 

 श्री कन्या आदर्श विद्या मंदिर में विज्ञान-गणित मेले का आयोजन, विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए मॉडल

 

नसीराबाद : 24 सितंबर 2026
(निखिल गुर्जर की रिपोर्ट)

 

नसीराबाद में विद्या भारती द्वारा संचालित श्री कन्या आदर्श विद्या मंदिर, हनुमान चौक नसीराबाद में विज्ञान एवं गणित मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यालय के भैया-बहनों ने विज्ञान एवं गणित विषय से संबंधित विभिन्न मॉडल और प्रोजेक्ट तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्या भारती संस्थान अजमेर के जिला सचिव संजय शर्मा का सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल एवं प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया और उनके प्रयासों की जानकारी ली। अपने आशीर्वचन में उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विज्ञान एवं गणित विषय के प्रति अपने डर को दूर कर इन विषयों को अपना साथी बनाना चाहिए।

मेले में विजेता रहने वाले भैया-बहन आगामी 26 सितंबर 2026 को देराठूं विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

कार्यक्रम में विद्यालय समिति अध्यक्ष ताराचंद, उपाध्यक्ष सुनील चंद्रनाथ तथा श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राजेश घुस्सर निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ आचार्या सीमा धाभाई ने अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments