Saturday, June 27, 2026
spot_img
Homeअजमेरहरिपुर रेलवे स्टेशन पर अजमेर-मैसूर एक्सप्रेस का ठहराव का शुभारंभ

हरिपुर रेलवे स्टेशन पर अजमेर-मैसूर एक्सप्रेस का ठहराव का शुभारंभ

हरिपुर रेलवे स्टेशन पर अजमेर-मैसूर एक्सप्रेस का ठहराव का शुभारंभ

अजमेर : 27 जून 2026

हरिपुर व आसपास के क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए रेल मंत्रालय द्वारा गाड़ी संख्या 16209/16210 अजमेर-मैसूर-अजमेर एक्सप्रेस का हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत किए जाने के बाद शनिवार को अजमेर रेल मंडल के हरिपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजमेर मिहिर देव व सहायक सुरक्षा आयुक्त रामेश्वर लाल मीणा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों और स्थानीय नागरिकों की भारी उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान पाली के सांसद पी. पी. चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजस्थान सरकार अविनाश गहलोत और सोजत की MLA शोभा चौहान सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों द्वारा सजी हुई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

अब इसके संचालन दिनों में नियमित रूप से यह गाड़ी संख्या 16209 (अजमेर से मैसूर) हरिपुर स्टेशन पर आगमन 07:22 A.M. और प्रस्थान 07:24 A.M. करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 16210 (मैसूर से अजमेर) हरिपुर स्टेशन पर आगमन दोपहर 12:30 P.M.और प्रस्थान 12:32 P.M. करेगी।

बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों, पुलिस बल और नेताओं द्वारा हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को विदा करते हुए हर्षोल्लास का माहौल साफ नजर आया। इस नवीन ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों और आम जनता को मैसूर और दक्षिण भारत के अन्य प्रमुख शहरों तक आवागमन में अत्यधिक सुविधा होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular