Tuesday, August 25, 2026
spot_img
Homeअजमेरअधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ एवं राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय प्रतियोगिता परीक्षा-2022 आयोजित

अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ एवं राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय प्रतियोगिता परीक्षा-2022 आयोजित

राजस्थान लोक सेवा आयोग

अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ एवं राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय प्रतियोगिता परीक्षा-2022

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    अजमेर:  23 मार्च 2025

जिला कलक्टर  लोक बन्धु द्वारा रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ (ईओ) एवं राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय (आरओ) प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। रविवार को परीक्षा शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

              अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं नोडल परीक्षा  वंदना खोरवाल ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ (ईओ) एवं राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय (आरओ) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया गया। इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला कलक्टर  लोक बन्धु द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों में से ख्वाजा मॉडल स्कूल, राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुजराती स्कूल एवं सोफिया स्कूल के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। यहां पर नियमानुसार सुरक्षा एवं परीक्षार्थियों की लिए उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। 

              उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर द्वारा परीक्षा से जुड़े कार्मिकों एवं अधिकारियों को आयोग के निर्देशानुसार परीक्षाएं संपादित करने के निर्देश दिए। प्रत्येक अभ्यर्थी की पहचान सुनिश्चित की गई। परीक्षा की पूर्ण गोपनीयता बनाए रखते हुए परीक्षा का सुचिता के साथ सफल आयोजन सुनिश्चित किया गया। परीक्षा शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुई। यह जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा से जुडे़ समस्त कार्मिकों, अधिकारियों एवं व्यवस्थापकों के सम्मिलित प्रयासों से सम्भव हुआ। परीक्षार्थियों को भी पूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments