Tuesday, August 25, 2026
spot_img
Homeअजमेरडॉ. जी. एस. ग्रेवाल के साथ वाणिज्य वर्ग के लिए यात्रा व...

डॉ. जी. एस. ग्रेवाल के साथ वाणिज्य वर्ग के लिए यात्रा व मार्गदर्शन 

डॉक्टर जी. एस. ग्रेवाल के साथ वाणिज्य वर्ग के लिए यात्रा व मार्गदर्शन 

अजमेर : 22 मार्च 2025

प्रेसीडेंसी स्कूल के तत्वाधान में वाणिज्य वर्ग के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्यालय के चेयरमैन जी. एस. सिंघवी और शैक्षिक निदेशक, प्राचार्य ए. पी. शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला के प्रमुख वक्ता जी. एस. ग्रेवाल थे।इस कार्यशाला में कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में अन्य विद्यालयों के छात्र- छात्राएं भी शामिल हुए। जिसमें एच. के. एच. , ख़्वाजा मॉडल स्कूल, सैंट मैरी कॉन्वेंट और सैंट स्टीफेंस स्कूल आदि शामिल हुए।इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को वाणिज्य वर्ग के विभिन्न विषयों जैसे कि लेखांकन, व्यवसाय अध्ययन और अर्थशास्त्र के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। उन्होंने छात्रों को इन सभी विषयों के महत्व और उनके करियर में उनके उपयोग के बारे में भी बताया। छात्रों को वाणिज्य वर्ग के विषयों के बारे में जागरूक किया ,साथ ही वाणिज्य वर्ग के विषयों में करियर के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया वाणिज्य वर्ग के विषयों से संबंधित समस्याओं का समाधान किस प्रकार किया जाए,सभी का विस्तार से विवेचन किया।

इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को 

वाणिज्य वर्ग के अन्य विषयों के बारे में ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिला।छात्रों को वाणिज्य वर्ग में करियर के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। सभी विद्यार्थी गण की प्रश्नोत्तर के माध्यम से वाणिज्य वर्ग के विषयों से संबंधित समस्याओं का समाधान हुआ।

अंत में विद्यालय शैक्षिक निदेशक व प्राचार्य ने बताया की विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य में योगदान देने के लिए विद्यालय समय- समय इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन करता रहेगा। जिससे विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments