Friday, February 27, 2026
spot_img
Homeअरिस्दा प्रेस नोट !!

अरिस्दा प्रेस नोट !!

आज मुख्यमंत्री कार्यालय जयपुर में आयोजित बजट पूर्व चर्चा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जगत के स्टेकहोल्डर्स को आमंत्रित किया गया था जिसमें सेवारत चिकित्सक संघ की तरफ़ से अध्यक्ष डॉ अजय चौधरी शामिल थे। चर्चा के दौरान उनके द्वारा सेवारत चिकित्सकों के विभिन्न मुद्दे और राज्य में चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु सुझाव/विचार रखे गए।

माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राज्य की माननीय उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री डॉ प्रेमचंद बैरवा,माननीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, मुख्य सचिव श्री सुधांशु पंत और अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती शुभ्रा सिंह सहित राज्य के सभी वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में अरिस्दा संघ के पक्ष को बहुत ही संजीदगी से सुना गया।

संघ की ओर से जो बजट प्रस्ताव माननीय मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष रखे गए वो आप सभी के अवलोकनार्थ प्रस्तुत हैं।

संघ को पूर्ण विश्वास है कि उक्त प्रस्तावों को बजट में शामिल किया जाएगा और ये प्रस्ताव राज्य के स्वास्थ्य प्रबंधन को बेहतर बनाने में सहायक होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular