Saturday, June 6, 2026
spot_img
Homeराजस्थानउपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ट्रेन से किया अजमेर का सफर

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ट्रेन से किया अजमेर का सफर

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ट्रेन से किया अजमेर का सफर

 यात्रियों से संवाद कर स्वदेशी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील

जयपुर/अजमेर : 17 मई 

 

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार को जयपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा अजमेर के लिए रवाना हुईं।

इस दौरान उन्होंने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से आत्मीय संवाद किया और सभी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उपमुख्यमंत्री को अपने बीच सफर करते देख यात्रियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

यात्रियों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि सभी को मिलकर देशहित में पूरा सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ आम नागरिकों को भी इस अभियान से जुड़ना चाहिए, ताकि देश की आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत हो सके।

उन्होंने युवाओं को भी इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि देश में घूमने और पर्यटन के लिए कई बेहतरीन स्थान मौजूद हैं, इसलिए लोगों को विदेश जाने के बजाय भारत के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

साथ ही उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और देश में बनी वस्तुओं को अधिक तवज्जो देने की अपील भी की।

RELATED ARTICLES

Most Popular