Tuesday, February 3, 2026
spot_img
Homeअजमेरएमडीएस यूनिवर्सिटी की परीक्षा कॉपियां जांचने वाले वायरल वीडियो प्रकरण में बड़ा...

एमडीएस यूनिवर्सिटी की परीक्षा कॉपियां जांचने वाले वायरल वीडियो प्रकरण में बड़ा एक्शन

उत्तर पुस्तिकाओं से संबंधित वायरल वीडियो प्रकरण में एमडीएसयू प्रशासन की सख्त कार्रवाई

अजमेर : 22 जनवरी 2026

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर की उत्तर पुस्तिकाओं से संबंधित हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के मामले को विश्वविद्यालय प्रशासन ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार इस प्रकरण की जांच हेतु एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया, जिसने समस्त तथ्यों की जांच उपरांत अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

कमेटी की अनुशंसा पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ.सुनील कुमार टेलर ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निम्नलिखित कठोर निर्णय लिए गए हैं—

प्रथम📌 जिस संबंधित परीक्षक के पास से वीडियो की सामग्री प्राप्त होने की पुष्टि हुई है, उसे आजीवन विश्वविद्यालय के समस्त परीक्षात्मक कार्यों से वंचित (डिबार) कर दिया गया है। इस संबंध में परीक्षक को विधिवत सूचना जारी कर दी गई है तथा प्रकरण की जानकारी आयुक्तालय, जयपुर को भी प्रेषित कर दी गई है।

द्वितीय📌 जिस राजकीय महाविद्यालय के कोऑर्डिनेटर द्वारा संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल प्रदान किया गया था, उन्हें भी कारण बताओ चेतावनी पत्र जारी किया गया है।

इसके अतिरिक्त📌 वीडियो में सम्मिलित युवक एवं युवती (छात्र-छात्रा) तथा संबंधित परीक्षक के विरुद्ध पुलिस में विधिसम्मत कार्रवाई / कानूनी कार्यवाही प्रारंभ करने हेतु आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

कुलगुरु प्रो. अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय की परीक्षात्मक प्रक्रिया की गोपनीयता, निष्पक्षता एवं गरिमा सर्वोपरि है तथा इस प्रकार की किसी भी अनुशासनहीनता या अनियमितता को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षात्मक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के लिए अतिरिक्त कदम भी उठाए जाएंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन यह भी स्पष्ट करता है कि छात्र हितों की रक्षा एवं शैक्षणिक विश्वसनीयता बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular