Saturday, December 13, 2025
spot_img
Homeअजमेरजिला कलक्टर  लोक बन्धु ने की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

जिला कलक्टर  लोक बन्धु ने की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

जिला कलक्टर  लोक बन्धु ने की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

 दिए उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश

 मौसमी बीमारियों की हुई समीक्षा

अजमेर 11 जनवरी 2025

जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा शनिवार को स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री वय वंदन योजना से शत प्रतिशत पात्र बुजुर्गों को जोड़ने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्स्ना रंगा ने बताया कि जिला कलक्टर  लोक बन्धु ने रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। इसके अंतर्गत मौसमी बीमारियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में अत्यधिक सर्दी के कारण कई प्रकार की मौसमी बीमारियां हो रही है। उनके उपचार के लिए समस्त विभाग को मुस्तेदी के साथ कार्य करना चाहिए। मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना एवं जांच योजना का लाभ प्रत्येक मरीज को मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। 

उन्होंने प्रधानमंत्री अभिम योजना के अंतर्गत समस्त चिकित्सा संस्थानों को आवश्यक भूमि आवंटन करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही भूमि आवंटन के संबंध में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए भी कहा। इसी प्रकार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत समस्त पात्र व्यक्तियों की ईकेवाईसी की जानी चाहिए। आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण भी शत प्रतिशत होना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री वय वन्दन योजना बुजुर्गों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है। जिले के 70 वर्ष से अधिक आयु के समस्त व्यक्तियों को इस योजना का लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए विशेष अभियान चलाकर समस्त पात्र व्यक्तियों को योजना से जोड़ा जाए। टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए भी संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। जिले में अधिकतम व्यक्तियों को निक्षय मित्र बनाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। समस्त चिकित्सा अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी आवश्यक रूप से निक्षय मित्र बनेंगे। साथ ही सक्षम व्यक्तियों को इस योजना से जोड़ा जाना चाहिए। 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी, समस्त ब्लॉक मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त शहरी चिकित्सा केंद्र प्रभारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रबंधक, आयुष्मान भारत योजना प्रभारी, एवं आशा प्रभारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular