Sunday, October 25, 2026
spot_img
Homeअजमेरजिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

पंचायती राज आम चुनाव 2026

अजमेर : 24 अक्टूबर 2026

 

 पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण में सरपंच एवं वार्ड पंच के मतदान के दौरान शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु ने जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अगरवाला ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतदाताओं के साथ वार्तालाप कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भूमिका निभाने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने श्रीनगर, सरवाड़ एवं पीसांगन पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा मतदान दलों से मतदान की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वोटर सहायता डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाएं जांची।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, मतदान दलों की व्यवस्थाओं तथा आवश्यक संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया। मतदाताओं के लिए पानी एवं छाया की माकूल व्यवस्था देखी। कतार प्रबन्धन के साथ सभी का मतदान होना चाहिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि मतदान प्रक्रिया निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप सुचारू रूप से संचालित हो रही है। 

उन्होंने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के समय मतदान दलों के साथ वार्तालाप किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। प्रत्येक मतदाता की पहचान सुनिश्चित होने के उपरान्त ही मतदान करवाया जाए। मतदाताओं की पहचान आयोग के द्वारा निर्धारित दस्तावेजों के आधार पर की जानी चाहिए। 

उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्य करने के निर्देश प्रदान किए। मतदान सामग्री की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान सामग्री को जमा करते समय विशेष सावधानी बरते। मतदान दलों के कार्मिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सरपंच एवं वार्ड पंच के मतों की गणना राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार की जाए। इस दौरान जोनल मजिस्ट्रेट एवं ऐरिया मजिस्ट्रेट पूरी मुस्तैदी के साथ क्षेत्र में तैनात रहेंगे। 

जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अगरवाला ने मतदान केन्द्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से आवश्यक जानकारी ली तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments