Wednesday, July 1, 2026
spot_img
Homeअजमेरडॉक्टर्स डे पर RMCTA एवं रेजिडेंट्स द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

डॉक्टर्स डे पर RMCTA एवं रेजिडेंट्स द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

डॉक्टर्स डे पर RMCTA एवं रेजिडेंट्स द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

अजमेर : 1 जुलाई 2026

डॉक्टर्स डे के अवसर पर RMCTA (राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन), अजमेर एवं रेजिडेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में जेएलएन चिकित्सालय, अजमेर के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल समारिया ने किया। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे, डॉ. संजीव माहेश्वरी, डॉ. श्याम भूतड़ा, डॉ. प्रदीप वर्मा, डॉ. हमेश्वर, डॉ. सुनील माथुर, डॉ. गरिमा बाफना, डॉ. दीपा थडानी, डॉ. शिव बुनकर, डॉ. एम. पी. शर्मा, डॉ. जी. सी. मीणा, डॉ. महेन्द्र खन्ना, डॉ. आनंद यादव एवं डॉ. प्रियंका बसोड़ सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर में डॉ. बीना थाड़ा, डॉ. नितिन शर्मा, डॉ. दीपक गर्ग, डॉ. महेन्द्र खन्ना, डॉ. मुकुल चौरसिया, डॉ. रविन्द्र तिवारी, डॉ. आर. एस. हरसोलिया, डॉ. अंकुर, डॉ. अंकित, डॉ. भागीरथ, डॉ. जूड सहित अनेक चिकित्सकों एवं बड़ी संख्या में रेजिडेंट्स ने स्वैच्छिक रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर सभी चिकित्सकों ने समाज को संदेश दिया कि “रक्तदान महादान है।” उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकती है। साथ ही सभी ने आमजन से अंगदान के प्रति भी जागरूक होने तथा अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इस पूर्व प्रातकालीन सत्र में चिकित्सकों ने डॉ बी सी रॉय जो कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री थे एवं ख्यातिनाम चिकित्सक थे, जिनके जन्म जयंती पर यह चिकित्सा दिवस मनाया जाता है, उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए याद किया।

चिकित्सकों ने अपने-अपने संबोधन में यह प्रण व्यक्त किया कि हम मरीजों के सेवा में उत्तरोत्तर प्रगति हुए अनुसंधान एवं चिकित्सा शिक्षा को नई ऊंचाइयां देंगे। साथ ही विगत वर्ष में किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए जहां-जहां जरूरी हो वहां सुधार लाने का भी प्रयास करना का निश्चय किया।

इस अवसर पर अंगदान को प्रोत्साहित करने हेतु सभी के द्वारा सामाजिक स्तर पर प्रयास किए जाने पर भी बल दिया एवं अधिक से अधिक संख्या में शपथ पत्र भरवाने का निश्चय किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular