Sunday, February 23, 2025
spot_img
Homeदोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित !!

दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित !!

उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मण्डल के टूण्डला-आगराफोर्ट रेलखण्ड पर यमुना ब्रिज-आगराफोर्ट स्टेशनों के मध्य पर दोहरीकरण कार्य के लिए यार्ड रिमॉडलिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

*आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 22987, अजमेर-आगराफोर्ट रेलसेवा जो दिनांक 12.06.24 से 15.06.24 तक  अजमेर से प्रस्थान करेगी वह आगराकैंट तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा आगराकैंट-आगराफोर्ट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 22988, आगराफोर्ट- अजमेर रेलसेवा दिनांक 12.06.24 से 15.06.24 तक आगराफोर्ट के स्थान पर आगराकैंट से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा आगराफोर्ट-आगराकैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 14864, जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा दिनांक 14.06.24 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बांदीकुई-आगराकैंट-उदीमोड-इटावा होकर संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 12987, सियालदाह-अजमेर रेलसेवा दिनांक 13.06.24 को सियालदाह से प्रस्थान करेगी वह अपने परिवर्तित मार्ग इटावा-उदीमोड-आगराकैंट-बांदीकुई होकर संचालित होगी।

*रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 15631, बाडमेर-गुवाहाटी रेलसेवा जो दिनांक 17.06.24 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा उत्तर मध्य रेलवे पर 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular