Wednesday, August 12, 2026
spot_img
Homeअजमेरनई किरण नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में व्याख्यान आयोजित

नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में व्याख्यान आयोजित

नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में व्याख्यान आयोजित

नसीराबाद : 12 अगस्त 2026

( निखिल गुर्जर )

 

श्री गोविंद सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय, नसीराबाद में स्थापित नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में नशा मुक्ति एवं युवाओं के जीवन में सकारात्मक गतिविधियों के महत्व को लेकर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजकीय चिकित्सालय, नसीराबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनायक गौड़ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गौड़ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जेनरेशन जेड (Gen Z) का अधिकतर समय सोशल मीडिया पर व्यतीत हो रहा है। धीरे-धीरे जाने-अनजाने सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग की आदत भी एक प्रकार के नशे का रूप लेती जा रही है। उन्होंने युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से बचने तथा अपने समय का सदुपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए, जिससे वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।

व्याख्यान के पश्चात हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत विकास परिषद, नसीराबाद शाखा, महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों के सहयोग से परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular