Tuesday, July 7, 2026
spot_img
Homeअजमेरनसीराबाद के कोटा रोड पर नवीन स्ट्रीट लाइटों का हुआ लोकार्पण

नसीराबाद के कोटा रोड पर नवीन स्ट्रीट लाइटों का हुआ लोकार्पण

स्काई लिफ्ट वाहन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ 

नसीराबाद के कोटा रोड पर नवीन स्ट्रीट लाइटों का हुआ लोकार्पण 

नसीराबाद : 07 जुलाई 2026

( निखिल गुर्जर )

 

 छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा छावनी क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में मंगलवार को महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्काई लिफ्ट वाहन का शुभारंभ किया गया तथा कोटा रोड पर नवीन स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में छावनी परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर नीरज कुमार, मुख्य अधिशाषी अधिकारी मो. साकिब आलम एवं मनोनीत सदस्य सुशील कुमार जैन गदिया ने संयुक्त रूप से स्काई लिफ्ट वाहन को. हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। साथ ही नरसिंह मंदिर चौराहे से कोटा रोड चौराहे तक 71 पोलों पर स्थापित नवीन स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण भी किया गया।

छावनी परिषद के अनुसार इस मार्ग पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नई स्ट्रीट लाइटें शुरू होने से रात्रि के समय वाहन चालकों, पैदल यात्रियों, स्थानीय निवासियों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि स्काई लिफ्ट वाहन के माध्यम से छावनी क्षेत्र में ऊंचाई पर लगी स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव एवं मरम्मत कार्य अब अधिक सुरक्षित, तेज और प्रभावी ढंग से किए जा सकेंगे। इससे नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण होगा तथा प्रकाश व्यवस्था को नियमित रूप से बेहतर बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

छावनी परिषद नसीराबाद ने कहा कि परिषद नागरिक सुविधाओं के विस्तार, सड़क सुरक्षा, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था तथा व्यवस्थित शहरी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी जनहित के ऐसे विकास कार्य जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular