Tuesday, June 30, 2026
spot_img
Homeअजमेरनसीराबाद रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ. विनायक गॉड व मुकेश मित्तल सचिव निर्वाचित...

नसीराबाद रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ. विनायक गॉड व मुकेश मित्तल सचिव निर्वाचित हुए 

नसीराबाद रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ. विनायक गॉड व मुकेश मित्तल सचिव निर्वाचित हुए 

स्वैच्छिक रक्तदान एवं निःशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर कल 

नसीराबाद: 30 जून 2026

(निखिल गुर्जर)

 रोटरी क्लब नसीराबाद की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत जिला चिकित्सालय, नसीराबाद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप का आयोजन किया जाएगा। क्लब की नई कार्यकारिणी ने सेवा कार्यों की शुरुआत इस जनहितकारी आयोजन से की है।

रोटरी क्लब नसीराबाद के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. विनायक गौड़ ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक, युवा, सामाजिक संगठन एवं विभिन्न संस्थाएं अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्लब की नई टीम ने अपना कार्यभार संभाल लिया है, जिसमें डॉ. विनायक गौड़ अध्यक्ष तथा मुकेश मित्तल सचिव के रूप में कार्य कर रहे हैं। नई टीम समाजसेवा के विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगी।

डॉ. गौड़ ने कहा कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है तथा नियमित रक्तदान समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का श्रेष्ठ माध्यम है। शिविर में जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम द्वारा रक्त संग्रह किया जाएगा तथा सभी रक्तदाताओं का सम्मान भी किया जाएगा।

रोटरी क्लब नसीराबाद ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में अपना अमूल्य योगदान दें। साथ ही शिविर के दौरान आमजन के लिए निःशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप का भी आयोजन किया जाएगा, जहां विशेषज्ञों द्वारा परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular