Wednesday, July 1, 2026
spot_img
Homeअजमेरनारायणा ई-टेक्नो स्कूल में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

अजमेर : 01 जुलाई 2026

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, अजमेर में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनसेवा की भावना को साकार करते हुए रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर समर्पण हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जाॅंच एवं राजस्थान ब्लड सेंटर, के निदेशक पायल जैन और दिव्य भान सिंह गौर के मार्गदर्शन व सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक एवं फिजिशियन डॉ. प्रदीप जैन ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचा सकती है। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने का भी संदेश दिया।

शिविर के दौरान डॉ. सर्वण यादव (जनरल मेडिसिन), डॉ. आलोक यादव (ईएनटी), डॉ. रामसुख चौधरी (दंत रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. मीनल सैनी (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। रक्तदान शिविर में अनेक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं समर्पण हॉस्पिटल की पूरी टीम एवं राजस्थान ब्लड सेंटर की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ मानव सेवा की भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला लोकपाल सुरेश सिंधी, विद्यालय की प्राचार्या रश्मिंदर कौर विरदी, शिक्षकगण, कर्मचारी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं रक्तदाताओं के सम्मान तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

“रक्तदान – महादान” के संदेश के साथ आयोजित यह शिविर समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular