Wednesday, July 8, 2026
spot_img
Homeअजमेरपंचकोषीय विकास और एनसीएफ 2023 के आधार पर बनेंगे नये मॉडल प्रश्न...

पंचकोषीय विकास और एनसीएफ 2023 के आधार पर बनेंगे नये मॉडल प्रश्न पत्र – बोर्ड अध्यक्ष

पंचकोषीय विकास और एनसीएफ 2023 के आधार पर बनेंगे नये मॉडल प्रश्न पत्र – बोर्ड अध्यक्ष

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर

अजमेर : 08 जुलाई 2026

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर में परख टेक्सोनॉमी अधारित प्रश्न पत्र निर्माण पांच दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन के मुख्य सत्रों की शुरुआत बोर्ड अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ द्वारा की गई।

अपने अध्यक्षीय भाषण में हनुमान सिंह राठौड़ ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप दक्षता आधारित प्रश्नपत्र निर्माण की अनिवार्यता पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों में उच्च स्तरीय चिन्तन, समस्या समाधान एवं अनुप्रयोगात्मक कौशल के विकास हेतु विद्यालय स्तर की समस्त आन्तरिक एवं बोर्ड परीक्षाओं में इस पद्धति को चरणबद्ध रूप से लागू किया जाना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 राठौड़ ने एनईपी 2020 व एनसीएफ 2023 के प्रावधानों के आलोक में “पंचकोषीय विकास” की संकल्पना को रेखांकित करते हुए अगामी शैक्षणिक सत्र हेतु मॉडल प्रश्न पत्रों एव बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्रों के निर्माण की कार्ययोजना से अवगत कराया और प्रतिभागियों को इसी मॉडल के अनुरूप प्रश्नपत्रों के निर्माण के लिये प्रेरित किया।

कार्यशाला में जिला शिक्षा अधिकारी दर्शना शर्मा ने संभागियों को प्रश्न पत्र निर्माण के गोपनीय पोर्टल के संबंध में महत्वपूर्ण और व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। विषय विशेषज्ञ डॉ. मनोज उपाध्याय ने दक्षता आधारित अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों एवं लघुउत्तरीय प्रश्नों के निर्माण के तरीके बताए। योगेश कुमार मिश्र द्वारा दक्षता आधारित दीर्घउत्तरीय और केस स्टडी प्रश्नों के निर्माण की विधियों पर प्रतिभागियों को अपनी प्रस्तुति दी।

कार्यशाला के दूसरे दिन के अंतिम सत्र में डॉ राकेश कटारा ने गुणवत्तापूर्ण एवं वैध प्रश्न पत्रों की कसौटियों-वैधता, विश्वसनीयता, वस्तुनिष्ठता एवं विभेदन क्षमता पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया।

कार्यशाला में बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी, विषय विशेषज्ञ, शिक्षाविद् एवं राज्य के चयनित शिक्षक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। शैक्षिक निदेशक उषा कच्छावा ने अध्यक्ष राठौड़ का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular