Tuesday, August 25, 2026
spot_img
Homeअजमेरप्रबंध अध्ययन संकाय का 32 वाँ स्थापना दिवस कार्यक्रम हुई शुरुआत 

प्रबंध अध्ययन संकाय का 32 वाँ स्थापना दिवस कार्यक्रम हुई शुरुआत 

प्रबंध अध्ययन संकाय का 32 वाँ स्थापना दिवस कार्यक्रम हुई शुरुआत 

अजमेर : 05 अक्टूबर 2025

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ,अजमेर में आज रविवार को सुबह  हवन के साथ प्रबंध अध्ययन संकाय के 32 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत हुई ।

स्थापना दिवस के मौके पर तीन दिवसीय कार्यक्रम में बीते शनिवार को स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया ।

आज रविवार की सुबह 9:00 बजे हवन का आयोजन किया, हवन के बाद केक कटिंग सेरेमनी आयोजित की गई तथा उसके बाद बिजनेस क्वीज व पोस्टर मेकिंग कंपटीशन आयोजित की गई इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि –  रमन कुमार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्यायालय, अजमेर न्यायालय रहे ।

पोस्टर मेकिंग कंपटीशन में प्रथम स्थान हिमांशु सोनी व दिनेश सोनी का रहा तथा बिजनेस क्वीज कंपटीशन में प्रथम स्थान टीम – A का रहा | टीम –A में सदफ हुसैन, श्रुति गोयल, अदिति शर्मा, लक्षिता राजपुरोहित, पलक खंडेलवाल, अक्षत जैन रहे ।

 कार्यक्रम में अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष प्रो. शिवप्रसाद, डॉ. आशीष पारीक, डॉ. प्रीति साहू, डॉ. रोशनी शर्मा , डॉ. कुव़र सिंह, कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सोमवार 6 अक्टूबर सुबह 11:00 बजे विश्वविद्यालय के स्वराज सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा ।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
    कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
    रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)

Comments are closed.

Most Popular

Recent Comments