Monday, September 14, 2026
spot_img
Homeअजमेरप्रेसीडेंसी स्कूल में इग्नाइट फेस्ट का भव्य शुभारंभ

प्रेसीडेंसी स्कूल में इग्नाइट फेस्ट का भव्य शुभारंभ

प्रेसीडेंसी स्कूल में इग्नाइट फेस्ट का भव्य शुभारंभ

अजमेर : 18 मार्च 2025

प्रेसीडेंसी स्कूल, गेगल में आज इग्नाइट फेस्ट का भव्य शुभारंभ किया गया। यह फेस्ट 26 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में न केवल प्रेसीडेंसी स्कूल के छात्र बल्कि अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

फेस्ट की शुरुआत प्रातः कालीन सभा में जुम्बा गतिविधि के साथ हुई। विद्यालय के शैक्षिक निदेशक एवं प्रधानाचार्य  ए.पी. शर्मा ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला।

इग्नाइट फेस्ट में विद्यार्थियों ने परीक्षा के बाद पूरे जोश के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें जुम्बा, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्केटिंग, क्रिकेट, खो-खो, फुटबॉल, स्वीमिंग, पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट, कंप्यूटर ग्राफिक्स और स्टोरी टेलिंग जैसी गतिविधियाँ मुख्य आकर्षण रहीं।

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक दबाव के बाद मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नए कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments