Saturday, February 21, 2026
spot_img
Homeअजमेरबागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा हनुमन्त कथा वाचन कार्यक्रम के दौरान...

बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा हनुमन्त कथा वाचन कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक डाईवर्जन

बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा हनुमन्त कथा वाचन कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक डाईवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी 

पुष्कर/अजमेर : 21 फरवरी 2026

 

आगामी  23 फरवरी से 25 फरवरी तक नया मेला मैदान पुष्कर में धीरेन्द्र शास्त्री (श्री बागश्वेर धाम सरकार) द्वारा हनुमन्त कथा व द्विव्य दरबार का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने आमजन की सुविधा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक डाईवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था लागू की है ।

 

 यातायात डाईवर्जन व्यवस्था

कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

रूट डाईवर्जन

01. अजमेर जयपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज / प्राईवेट बसों को बागड चौराहा से भट्टबाय गणेश मंदिर मार्ग से होकर वैकल्पिक मार्ग की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

02. मेडता सिटी नागौर की तरफ से आने वाली रोडवेज / प्राईवेट बसें फुल मण्डी पुष्कर तक आयेगी व वही से वापिस जायेगी।

03. जयपुर अजमेर से कथा में आने वाले चौपहीया वाहन नौखण्डी बांगड चौराहा, रानी चौराहा होकर पुराने मैला मैदान में पार्क होगे तथा वापसी में पुराने मैला मैदान से गनाहेडा फाटक होकर तिलोरा की तरफ निकलगे। रानी तिराहे से बांगड तिराहा व नौखण्डी की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।

04. नागौर की तरफ से आने वाले कार / चौपहिया वाहन जो कथा में जायेगें वो गनाहेडा तिराहे से सावित्री रिसोर्ट, कहारों का चौराहा, युवराज फार्म से मोतीसर हैलीपेड पर जाकर पार्क होगें व इसी रूट से वापस आयेगे।

05. नागौर से कथा में आने वाली बसे आरटीडीसी पार्किंग में भी पार्क की जावेगी।

06. दिनाक 23.02.2026 से दिनांक 25.02.2026 तक बांगड तिराहे की तरफ आने वाले चौपहिया वाहन गनाहेडा फाटक तक आ सकेंगे, इस मार्ग पर बस व भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः निषेध रहेगा। (वन वे) गनाहेडा फाटक से बांगड तिराहे की तरफ जाने वाला ट्रेफिक बंद रहेगा।

07. खरेखडी की तरफ से आने वाले वाहन सावित्री माता मंदिर के पास पार्क होंगे और वहीं से वापस जायेंगे।

नोटः- एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं को निर्धारित विशेष मार्ग से आवागमन की अनुमति रहेगी।

वाहन हेतु पार्किंग स्थलः-

01. लिंक रोड भट्टबाय गणेश जी मंदिर (बस पार्किंग)

02. तहसील पार्किंग (बस पार्किंग)

03 आरटीडीसी पार्किंग (बस पार्किंग)

04. हेलीपेड मोतीसर रोड (बस पार्किंग)

05. हेलीपेड पार्किंग (चौपहीया पार्किंग)

06 मेला मैदान पुराना (चौपडीया पार्किंग)

07. थाने के पास खादी ग्रामोधोग पार्किंग (चौपहीया पार्किंग)

08 सन्तोषी माता मंदिर के पास खेरखडी रोड (चौपहीया पार्किंग)

09. गनाहेडा स्कूल ग्राउण्ड (चौपहीया पार्किंग)

10. अम्बेडकर भवन पार्किंग (चौपहीया पार्किंग)

11. वन विभाग पार्किंग (चौपहीया पार्किंग)

सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर विधि अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

 

 आमजन से पुलिस की अपील

आमजन से  अजमेर पुलिस ने अपील की है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करें। अनावश्यक रूप से कार्यक्रम स्थल के आसपास वाहन न लाएं। यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। वैकल्पिक मागों का उपयोग कर सहयोग प्रदान करें। साथ ही सभी नागरिकों से अपील है कि शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular