Monday, June 9, 2025
spot_img
Homeअजमेरबीजेपी जिलाध्यक्ष के लिए 6 कार्यकर्ताओं ने नॉमिनेशन भरा

बीजेपी जिलाध्यक्ष के लिए 6 कार्यकर्ताओं ने नॉमिनेशन भरा

अजमेर देहात बीजेपी जिलाध्यक्ष के लिए 6 कार्यकर्ताओं ने नॉमिनेशन भरा

अजमेर :  24 जनवरी 2025

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत आज अजमेर देहात जिले मे जिलाध्यक्ष के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने आवेदन भाजपा जिला कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र भार्गव को प्रस्तुत किये।

 शैलेंद्र भार्गव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का वह सबसे बड़ा राजनीतिक दल है जहां पार्टी अपने संविधान के अनुसार लोकतंत्र का पूर्ण रूप से पालन कर संगठन में विधि अनुसार प्रक्रिया अपनाकर लोकतांत्रिक पद्धति से पदाधिकारी का चुनाव करती है अजमेर देहात में जिला अध्यक्ष पद हेतु जीत मल प्रजापत,शक्तिसिंह रावत ,पवन जैन, महेन्द्र सिंह मझेवाला,सुभाष वर्मा व आशीष सांड सहित 6 आवेदन प्रस्तुत किए हैं। इन सभी 6 कार्यकर्ताओं से वार्तालाप कर सर्वानुमति बनाकर जिलाध्यक्ष निर्वाचित करने का प्रयास किया जाएगा।

 इस अवसर पर देहात जिलाध्यक्ष देवी शंकर भूतडा ने कहा कि भाजपा ही ऐसा एक मात्र राजनीतिक संगठन है जिस में लोकतांत्रिक ढंग से सर्व सम्मति से चुनाव संभव होते है उन्होंने निर्वाचन अधिकारी सहित उपस्थित सभी मंडल अध्यक्ष व मण्डल प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया कि जब के सहयोग से चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular