Tuesday, August 25, 2026
spot_img
Homeअजमेरमहर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की एक वर्ष की उपलब्धियों से कुलाधिपति हुए...

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की एक वर्ष की उपलब्धियों से कुलाधिपति हुए प्रभावित

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की एक वर्ष की उपलब्धियों से कुलाधिपति हुए प्रभावित

कुलगुरु प्रो.अग्रवाल ने लोक भवन में प्रस्तुत किया विश्वविद्यालय की प्रगति का विस्तृत प्रतिवेदन

 

अजमेर : 23 जुलाई 2026

 

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को जयपुर स्थित लोक भवन में राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कुलगुरु ने विश्वविद्यालय में अपने कार्यकाल के प्रथम वर्ष के दौरान शिक्षा, अनुसंधान, प्रशासनिक सुधार, नवाचार, आधारभूत संरचना विकास तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभिन्न क्षेत्रों में संपादित उल्लेखनीय उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन कुलाधिपति महोदय को प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिवेदन का अवलोकन करते हुए माननीय कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने विश्वविद्यालय में विगत एक वर्ष के दौरान किए गए कार्यों को “एक सशक्त एवं सकारात्मक शुरुआत” बताते हुए कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता, प्रशासनिक पारदर्शिता, नवाचार तथा संस्थागत विकास की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा अपनाई गई विकासोन्मुख कार्यशैली पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

शिष्टाचार भेंट के दौरान कुलगुरु प्रो. अग्रवाल ने विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं, शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्धन, अनुसंधान संस्कृति के विस्तार, नवाचार आधारित शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थी-केंद्रित पहलों तथा विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट संस्थान के रूप में स्थापित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी कुलाधिपति को दी।

कुलगुरु प्रो. अग्रवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी प्रशासन, अनुसंधान प्रोत्साहन, नवाचार, डिजिटल परिवर्तन तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन का लक्ष्य महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments