मेवाड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा सीनियर डीसीएम कैप्टन मिहिर देव के साथ संवाद बैठक
अजमेर : 3 जून 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कैप्टन मिहिर देव तथा मेवाड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के साथ एक विशेष संवाद और समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के व्यापार, उद्योग जगत और रेलवे के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा माल परिवहन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक के दौरान चैंबर के पदाधिकारियों ने स्थानीय उद्योगों की आवश्यकताओं और माल ढुलाई में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को साझा किया।
सीनियर डीसीएम कैप्टन मिहिर देव ने व्यापारियों के सुझावों/ समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और रेलवे की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने डिजिटल सेवाओं और पार्सल परिवहन में किए जा रहे नए सुधारों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बैठक में बताया कि रेलवे द्वारा मालपरिवहन में विशेष योजनाएं चलाई जा रही है जिनमें विभिन्न प्रकार के इंसेंटिव और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों को माल के अनुसार 23 टन वीपीयू/ कंटेनर या पार्सल ट्रेन से माल भेजने के विकल्प दिए।
बैठक में सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजकुमार स्वर्णकार तथा मेवाड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सचिव तथा डीआरयूसीसी मेंबर आरके जैन, जेडआरयूसीसी सदस्य प्रेम स्वरूप गर्ग, डीआरयूसीसी सदस्य राकेश कसेरा, स्टेशन अधीक्षक भीलवाड़ा, मंडल वाणिज्य निरीक्षक अखिल तनेजा व गोवर्धनराम सहित , प्रमुख उद्यमी और रेलवे के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।