Monday, February 23, 2026
spot_img
Homeअजमेरविवेक स्कूल बाली के आठ विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन

विवेक स्कूल बाली के आठ विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन

विवेक स्कूल बाली के आठ विद्यार्थियों का राज्य स्तर

पर चयन, विद्यालय परिवार ने दी बधाई

बाली/पाली : 21 सितंबर 2024

जिले में आयोजित 68 वीं खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र के विवेक उच्च माध्यमिक विद्यालय के आठ विद्यार्थियों का अलग-अलग खेलों में चयन हुआ। जिसमें 19 वर्ष फुटबॉल में सोहन चौधरी व हिमांशु सिंह, 14 वर्ष फुटबॉल में मणिराज सिंह, 14 वर्ष बैडमिण्टन में सौभाग्य सिंह, 17 वर्ष बैडमिण्टन में प्रियंका कंवर, 14 वर्ष खो-खो में कर्मवीर सिंह और 17 वर्ष खो-खो में रियाराजश्री चौहान और कराटे में भुवनेश सोमपुरा का राज्य स्तर पर चयन हुआ।

ये खिलाड़ी अपनी मेहनत से क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय व्यवस्थापिका मंजू राव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देकर आगे और मेहनत कर सफलता हासिल करने की सीख दी। विवेक के शिक्षकों व शारीरिक शिक्षकों ने भी स्कूल के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular