Tuesday, February 3, 2026
spot_img
Homeअजमेरशतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए डीन को NSUI ने सौंपा...

शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए डीन को NSUI ने सौंपा ज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए डीन को NSUI ने सौंपा ज्ञापन

अजमेर : 13 जनवरी 2026

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के फार्मेसी विभाग के कुछ विद्यार्थियों ने अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छा जताई है। इस संबंध में NSUI इकाई अध्यक्ष हेमन्तपाल रावल ने स्टूडेंट्स वेलफेयर के डीन प्रोफेसर सुभाष चंद्र को ज्ञापन सौंपा।

रावल ने बताया कि विश्वविद्यालय कैंपस के कुछ छात्र अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं, लेकिन अभी तक उनके आइडेंटी कार्ड नहीं बने हैं। साथ ही परीक्षा का दौर जारी होने के कारण विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में शामिल होने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने जल्द से जल्द आईडी कार्ड बनवाकर संबंधित विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर देने की मांग की।

इस अवसर पर शतरंज खिलाड़ी गजेंद्र बिश्नोई, विवेक सहित अन्य छात्र उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular