Sunday, July 5, 2026
spot_img
Homeअजमेरश्री बामणियां बालाजी धाम मंदिर समिति की बैठक आयोजित

श्री बामणियां बालाजी धाम मंदिर समिति की बैठक आयोजित

श्री बामणियां बालाजी धाम मंदिर समिति की बैठक आयोजित

मंदिर विकास के लिए लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

 

नसीराबाद : 5 जुलाई 2026

( निखिल गुर्जर )

 नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणियां बालाजी धाम मंदिर समिति की बैठक रविवार को मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप राठी (अजमेर) ने की। बैठक में मंदिर के विकास, रखरखाव एवं व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

समिति के सचिव एवं पुजारी मुकेश वैष्णव ने दान पात्र से प्राप्त राशि एवं सदस्यता शुल्क के आय-व्यय का विस्तृत विवरण समिति सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही वर्तमान में चल रहे पानी की टंकी की मरम्मत कार्य की प्रगति से अवगत कराया। इसके अलावा मंदिर की पाल के पास क्षतिग्रस्त सीढ़ियों की मरम्मत तथा बालाजी मंदिर के पीछे स्थित बगीची की क्षतिग्रस्त दीवार के पुनर्निर्माण की जानकारी दी गई, जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान की।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मंदिर में आयोजित होने वाले बड़े धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजकों से सफाई एवं विद्युत व्यवस्था के लिए 1100 रुपये का सहयोग रसीद सहित लिया जाएगा। वहीं मंदिर समिति का विधिवत पंजीकरण कराने की जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह गुर्जर (नसीराबाद) को सौंपी गई।

 

इसके अतिरिक्त यह भी सर्वसम्मति से तय किया गया कि मंदिर में स्थापित दान पेटी प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को समिति सदस्यों की उपस्थिति में खोली जाएगी, जिससे आय-व्यय में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे।

बैठक में समिति अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ (देरांठू), प्रदीप राठी, अनिल जाजू, चंद्र प्रकाश पोखरना, रवि गुप्ता (अजमेर), दिग्विजय सिंह गुर्जर, रामनिवास वैष्णव, नंदू खत्री, विपिन यादव, कपिल सिंधी, विकास गुर्जर (नसीराबाद), पुजारी विनोद वैष्णव, सचिव मुकेश वैष्णव, राजेश वैष्णव, रामधन पापड़िया, राधाकिशन जाट, रामकिशन जाट, जगदीश भाजी (देरांठू), जगदीश प्रजापति, मुरारी लाल वैष्णव सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular