Monday, June 9, 2025
spot_img
Homeअजमेरसखी वन स्टाॅप सेन्टर का किया निरीक्षण

सखी वन स्टाॅप सेन्टर का किया निरीक्षण

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  महेन्द्र कुमार ढ़ाबी द्वारा सखी वन स्टाॅप सेन्टर का निरीक्षण किया गया। संस्था में विधिक सहायता केन्द्र, पुलिस सहायता केन्द्र एवं पर्याप्त सुरक्षाकर्मी उपस्थित हैं। आश्रय स्थल द्वारा आपातकालीन राहत सेवाऐं, चिकित्सकीय सहायता, पुलिस सहायता, कानून सम्बन्धी सहायता, परामर्श सहायता एवं अस्थाई आवास की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाती है। संस्था में आवासरत पीड़ित महिलाओं के लिए चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं की उचित व्यवस्था है। आश्रय स्थल में शौचालय, स्नानागार में साफ-सफाई संतोषप्रद पाई गई। साथ ही पीड़िताओं के दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी उपलब्ध करवाई जाती है। निरीक्षण के दौरान स्टाॅप सेन्टर की अधीक्षिका  दुर्गा माहिच भी उपस्थित रहीं।

 

अजमेर जिला प्रशासन से संबंधित समाचारों से जुड़ने के लिए हमें ट्विटर पेज https://x.com/Dmajmer और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/AjmerDM लिंक को फॉलो करें

RELATED ARTICLES

Most Popular