Tuesday, February 3, 2026
spot_img
Homeअजमेरसब्जी व्यापारी की रामगंज सब्जी मंडी में खडी कार से 4 लाख...

सब्जी व्यापारी की रामगंज सब्जी मंडी में खडी कार से 4 लाख 70 हजार रुपए चोरी

रामगंज पुलिस थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आए व्यापारी की कार में रखे चार लाख 70 हजार रूपए, दो एटीएम कार्ड, दो चेक बुक, सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज चोरी होने का मामला सामने आया है।

रामगंज थाना पुलिस के मुताबिक धर्मासिंह रावत द्वारा दी गई रिपोर्ट में धर्मा ने बताया कि वह 28 अप्रैल को रात्रि दो बजे रामगंज स्थित सब्जी मंडी पहुंचे और अपनी कार को अनलॉक ही छोड़कर सब्जी खरीदने चले गए। इस दरम्यान एक बिना नम्बर की कार आकर रूकती है और उसमें से चार युवक उतरते है और कार में बैग चुराकर फरार हो जाते है। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रामगंज थाना पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर बदमाशों की तलाष कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular