Tuesday, February 24, 2026
spot_img
Homeअजमेरसमुद्र वैज्ञानिक अदिति पन्त का मनाया जन्मदिन

समुद्र वैज्ञानिक अदिति पन्त का मनाया जन्मदिन

माखुपुरा स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को पहली भारतीय महिला समुद्र वैज्ञानिक अदिति पंत का जन्मदिन शतरंज प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण का आयोजन कर मनाया गया। संस्था प्रधान  शैलेन्द्र माथुर ने बताया कि इस संस्थान में समुद्री वैज्ञानिक अदिति पन्त के नाम से पुस्तकालय स्थापित है।

इसमें महान वैज्ञानिकों, विद्वानों एवं विषय से सम्बंधित पुस्तकें उपलब्ध है। इस उपलक्ष्य पर उन्होंने महिला प्रशिक्षणार्थियों को अदिति पन्त की जीवनी से अवगत करवा कर अभिप्रेरित किया। स्टाफ की शतरंज प्रतियोगिता में समूह अनुदेशक गामिनी शर्मा एवं आॅपरेटर ओम प्रकाश विजेता रहे। वहीं छात्राओं में कुमारी कोमल एवं कुमारी दिशा विजेता रही। कार्यक्रम में सहयोग  मोनिका तंवर एवं अभिषेक कुमार ने किया।

अजमेर जिला प्रशासन से संबंधित समाचारों से जुड़ने के लिए हमें ट्विटर पेज https://x.com/Dmajmer और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/AjmerDM लिंक को फॉलो करें

RELATED ARTICLES

Most Popular